फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरी में रस्सी से बंधी क्षत विक्षत हालत में मिली लाश, हत्या का मुकदमा दर्ज

Fri, 01 Jun 2018 02:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडोह डैम में सीमेंट बैग में रस्सियों से बंधी लाश पुलिस ने बरामद की है। क्षत विक्षत हालत में सीमेंट बैग से बने बोरे के अंदर युवक के हाथ और पैर रस्सी से बंधे पाए गए हैं। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हालांकि, अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक का चेहरा बुरी तरह से क्षत विक्षत है। जिससे पहचान हो पाना मुश्किल है। शव करीब 15 से 20 दिन पुराना है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी लाया गया है।

पुलिस के अनुसार पंडोह चौकी पुलिस को डैम में शव दिखाई देने की सूचना मिली। जिसके बाद सदर थाना मंडी और चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। युवक का शव आधा बोरी के अंदर और आधा पानी में था। पुलिस टीम ने तुरंत शव को पानी से बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक का हाथ और एक पैर रस्सी से बंधे हुए थे। जिससे प्रथम दृष्टि में पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। मौके पर मृतक युवक का कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। जबकि, शव पूरी तरह से क्षत विक्षत है। जिससे पहचान हो पाना मुश्किल है।

सदर थाना एसएचओ सुनील कुमार सांख्यायन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी लाया है। सभी थानों और चौकियों को शव की जरूरी डिटेल भेजी गई है।

हत्या का लग रहा मामला: एसपी
एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक युवक का एक हाथ और पैर रस्सी से बंधा हुआ था। इससे प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। शव पूरी तरह क्षत विक्षत है। जिस कारण शिनाख्त करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें