फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड़दंगी युवक को पकड़ने गई पुलिस पर कुल्हाड़ी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

बलद्वाड़ा (मंडी)।

विज्ञापन

बलद्वाड़ा क्षेत्र में रविवार रात को हुड़दंग मचा रहे युवक को शांत करने पहुंचे पुलिस कर्मी पर युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हुड़दंग मचाने की सूचना युवक की मां ने पुलिस को दी थी। हमला करने के बाद आरोपी युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन

बलद्वाड़ा क्षेत्र की जैहमत पंचायत के गांव कैहरी बड़ौण निवासी कमलेश कुमारी ने रविवार रात साढ़े दस बजे के करीब हटली पुलिस चौकी में सूचना दी कि उसका बेटा गुलशन सिंह शराब के नशे में हुड़दंग मचा रहा है। घर में तोड़-फोड़ करते हुए रसोई घर में रखे गैस सिलिंडर को आग लगाने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही हटली चौकी से हवलदार चमन लाल और एक होमगार्ड जवान घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस दल ने जैसे ही आरोपी को शांत करके पूछताछ शुरू की तो आरोपी गुलशन ने मकान के अंदर जाकर कुल्हाड़ी उठा ली। आरोपी को देख हवलदार चमन लाल ने अपना बचाव करने के लिए हेलमेट पहन लिया। आरोपी गुलशन ने गाली गलौज करते हुए पुलिस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आरोपी ने कुल्हाड़ी हवलदार चमन लाल के सिर पर दे मारी। इससे हेलमेट कट कर एक किनारे जा गिरा। हमले के बाद आरोपी कुल्हाड़ी को पुलिस दल पर फेंक पर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया। पुलिस दल पर हुए हमले की सूचना चमन लाल ने हटली पुलिस चौकी में दी। इस पर चौकी प्रभारी ठाकर दास अन्य पुलिस जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने घटना की पुष्टि की। कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

000

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें