फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कर्मचारी के घर से रजाइयां और कंबल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शिक्षा विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी महिला के कोठीगैहरा स्थित घर में शातिरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वर्तमान में वह बलद्वाड़ा में तैनात हैं। एकल महिला होने के कारण घर पर कभी-कभार ही आना जाना होता है। इसी बात का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर पर खिड़की पर लगी लोहे की ग्रिल तोड़कर खिड़की से अंदर प्रवेश किया। एक कमरे में चोरी करने के बाद दूसरे कमरे में जाने के लिए बीच में लगे दरवाजे को भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने धर्मी देवी को फोन पर सूचित किया और फिर पुलिस को सूचना दी। रिवालसर चौकी के प्रभारी एएसआई यश पाल और हेडकांस्टेबल दुनी चंद ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। धर्मी देवी ने पुलिस को बताया कि चोरों ने घर से एक रजाई, कंबल, चादर और तकियों को चुराया है। घर पर न तो कोई नकदी थी और न ही जेवर। अलमारी में पांच सौ रुपये थे जो भी चोर ले गए हैं। एसपी मंडी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें