सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल के तहत बैहना गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति से 11.30 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार किसी ने गुप्त सूचना दी कि बैहना में मलकीयत सिंह ने अपने घर में चिट्टा छुपाया है। इस पर पुलिस ने आरोपी के घर में रेड करके उससे 11.30 ग्राम चिट्टा बरामद किया और उसे हिरासत में ले लिया है। यह व्यक्ति चंडीगढ़ में किसी होटल में काम करता है और हाल ही में घर आया था। पुलिस ने इसके खिलाफ मामला दर्ज करके इससे पूछताछ कर रही है। उधर, मामले की पुष्टि डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने की है।