फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर के जड़ोल के पास तीन हादसों में आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर जड़ोल के पास तीन हादसे सामने आए हैं। इन हादसों में करीब आठ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी में आपसी समझौता हो जाने के कारण कोई भी प्राथमिकी पुलिस में दर्ज नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार पहला हादसा रविवार देर शाम को हुआ।
विज्ञापन

इसमें पर्यटन वाहन और स्कूटी में भिड़ंत हो गई। इसमें स्कूटी सवार घायल हो गया। दूसरा हादसा रविवार रात को कांगू के निकट हुआ। यहां ट्राला और दिल्ली नंबर की मारुति कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें कार सवार दो महिलाओं और चालक को मामूली चोटें आई है। तीसरा हादसा सोमवार शाम को पेश आया है। मनाली में घूमकर घर जा रही पर्यटकों से भरी कार जड़ोल के निकट मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा लुढ़की। सौभाग्यवश ढांक में नीचे कच्ची मिट्टी होने के कारण वह बीच में धंस गई। हादसे में चार लोगों को मामूली चोटें आई है। सभी पक्षों में आपसी समझौता हो जाने के कारण पुलिस में मामला पंजीकृत नहीं हो पाया है। हाईवे पर रोजाना हो रहे हादसों के कारण लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो उठे हैं। स्थानीय निवासी परस राम, गोपाल चंद, राजेंद्र कुमार, देशराज और कृष्ण चंद ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि सुंदरनगर हाईवे पर हो रहे हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस की गश्त बढ़ाए।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें