फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर निर्माण पर मिस्त्री और नायब तहसीलदार में मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। थाना जोगिंद्रनगर के अपर सेरी गांव में गृह निर्माण को लेकर तहसीलदार और मिस्त्री आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों को मामूली चोटें आई हैं। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिस्त्री रवि कुमार (31) गांव अबायर, हराबाग ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपर सेरी गांव में जगदीश चंद के मकान में काम कर रहा है।
29 मई को दोपहर बाद अपने मजदूरों के साथ चाय पीने दुकान जा रहा था। तभी जगदीश का पड़ोसी पूर्ण चंद निवासी अपर सेरी वहां आ पहुंचा। वह राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार है। आरोप है कि पूर्ण चंद ने रास्ता रोक कर गालियां दी। पत्थर से मारने लगा। बीच बचाव पर पत्थर बाजू में लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उधर दूसरी ओर पूर्ण चंद (52) गांव वार्ड नं -5 सेरी, जोगिंद्रनगर का कहना है कि वह जिला बिलासपुर की तहसील कलोल में बतौर नायब तहसीलदार कार्यरत हैं। 29 मई को वह और पत्नी घर में थे तो इसकी पत्नी अपने घर में थे पिछली ओर से निर्माण कार्य की आवाज सुनाई दी। देखा तो जगदीश के घर में पिछली दीवार के साथ मिस्त्री काम कर रहे हैं। इन्हें यहां काम न करने का आह्वान किया क्योंकि पानी की निकासी बंद हो रही थी। मिस्त्री नहीं माना और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। पत्थर उठाया और मुंह पर मार दिया। इससे उसका दांत हिल गया और खून बहने लगा। पत्नी बचाव के लिए आई तो मिस्त्री ने जान से मारने की धमकी दी। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें