फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहर एक्सचेंज से चोरी मामले में तीन आरोपी धरे, बैटरियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी/चैलचौक। गोहर एक्सचेंज में ग्रिल तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिरों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोच लिया है। आरोपियों को मंडी के समीप पकड़ा है। वह दो वाहनों के जरिए बैटरियों को ठिकाने लगाने जा रहे थे। आरोपियों की पहचान जोनी पुत्र राम लाल, अविनाश पुत्र प्रकाश और बलविंद्र पुत्र जोगिंद्र गांव भ्यूली, तहसील मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने पिकअप और इनोवा को जब्त कर लिया है। इसमें 24 बैटरियां बरामद की गई हैं। ख्योड़ में बीएसएनएल एक्सचेंज से 28 मार्च की देर रात चोरों ने खिड़कियों में लगी लोहे की ग्रिल को तोड़कर अंदर रखे बैटरियों के करीब 5 लाख के सेल चोरी कर लिए थे। एक्सचेंज में हुई चोरी के तुरंत बाद गोहर सहित सराज क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दूरभाष सेवा प्रभावित हो गई थी और बीएसएनएल के लैंडलाइन फोन सहित मोबाइल सेवा ठप होने से उपभोक्ताओं को भी भारी परेशानियां उठानी पड़ी थीं। उधर, मामले की पुष्टि एसपी गुरदेव शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि 24 बैटरियां कहां-कहां से चुराई हैं, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें