फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांवला के रोपा ठाठर में युवक से पकड़ा चिट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकाघाट (मंडी)। सिंथेटिक ड्रग चिट्टा लगातार जिले में पांव पसार रहा है। चिट्टे की डोज अब सरकाघाट भी पहुंच चुकी है। सरकाघाट की भांवला पंचायत के रोपा ठाठर गांव में दो ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को धरा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिले में चिट्टे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सरकाघाट पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भावला पंचायत के रोपा ठाठर गांव में दबिश दी। इस दौरान मनोज कुमार निवासी रोपा ठाठर डाकघर भांवला तहसील बलद्वाड़ा को दो ग्राम चिट्टा सहित पकड़ा गया। दो माह से पुलिस ने यहां पर नशा तस्करों पर शिकंजा कसा है। वहीं, जिले के अन्य क्षेत्रों में भी युवा चिट्टे के साथ धरे गए हैं। अभी तक किसी भी मामले में तस्करी के पीछे शामिल मुख्य सरगना तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने चिट्टा पकड़े जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए युवक पर पुलिस की नजर कई दिनों से थी। उपयुक्त समय और स्थान पर नशे की खेप के साथ पकड़ने का जाल फैलाया गया था और इस प्रकार पुलिस को यह कामयाबी हासिल हुई है। उन्होंने लोगों से पूर्ण सहयोग करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें