फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर क्षेत्र में बाल विवाह पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले के जोगिंद्रनगर क्षेत्र में बाल विवाह का मामला सामने आया है। पीड़िता नाबालिग ने एक युवक पर धोखे से शादी करने और शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है गत वर्ष नाबालिग के साथ आरोपी युवक ने शादी की थी। उस दौरान छात्रा क्षेत्र के एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी और नाबालिग थी। जिले में लगातार चौथा पोक्सो एक्ट का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, पोक्सो अधिनियम और अधीन धारा 9, 10 बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस थाना महिला मंडी में नाबालिग ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि फरवरी 2017 में आरोपी निवासी जोगिंद्रनगर ने धोखे से उसके साथ शादी कर ली तथा शारीरिक संबंध भी बना लिए। नाबालिग की शिकायत पर सहायक उपनिरीक्षक दिनेश कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। एसपी मंडी गुरदेव चंद ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें