ऊना।
बंगाणा-ऊना मार्ग पर जोगीपंगा के समीप कार अनियंत्रित होकर पुली से जा टकराई। हादसे में कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर घायल हुए। उनको उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र हंसराज निवासी डोलू, बंगाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्तपाल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर सायं कार में सवार छह लोग होकर होशियापुर से लठियाणी में शादी समारोह में पहुंचे थे। रविवार तड़के करीब चार बजे सभी सदस्य वापस होशियापुर लौट रहे थे। जोगीपंगा में पहुंचने पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुली से टकरा गई। हादसे में कार विजय कुमार निवासी डोलू, बंगाणा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार केवल चंद निवासी अंब, शिव कुमार निवासी ईसपुर, मनप्रीत निवासी गुरदासपुर होशियापुर, सुरेश निवासी डोहगी और रामपाल निवासी सन्हाल घायल हुए हैं।
सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लाया गया, जहां उनकी हालत में सुधार आया है। उधर, एएसपी अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शव का ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। घायलों का ऊना अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।