फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं कल्लर से चोरी बाइक समेत धरे शातिर

विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
सरकाघाट/बलद्वाड़ा (मंडी)। बलद्वाड़ा तहसील की पंचायत खुडला में 15 दिन पूर्व चोरी हुई बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। हटली थाना प्रभारी अश्विनी कुमार की अगुवाई में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घुमारवीं तहसील के कल्लर गांव से बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 15 दिन पूर्व एक बाइक को खुडला से दिनदहाड़े शातिर चोरी कर फरार हो गए थे। बाइक के मालिक ने थाना हटली में इस बारे में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार सुबह पुलिस को सूत्रों से खबर मिली कि दो युवक देवराज उर्फ मनोज पुत्र देशराज गांव व डाकघर भांबला और प्रीतम सिंह उर्फ छोटू पुत्र हेमराज गांव बस्वातर डाकघर व पंचायत खुडला उसी बाइक पर सवार होकर घुमारवीं तहसील के कल्लर गांव में घूम रहे हैं। पुलिस ने घुमारवीं पुलिस से संपर्क कर दोनों पर नजर रखने को कहा और पुलिस बल के साथ दोनों को धर दबोचा। उनको हिरासत में लेकर पुलिस थाना हटली में लाया गया। शाम को सरकाघाट की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी कर्ण गुलेरिया ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें