फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की सीढिय़ों से गिरकर अधिवक्ता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता राजकुमार वर्मा की घर की सीढ़ियों से गिरने से मृत्यु हो गई। वह 44 वर्ष के थे और मंडी न्यायालय में वर्ष 1997 से बतौर अधिवक्ता काम कर रहे थे। मृत्यु का समाचार मिलते ही विधिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिला बार एसोसिएशन की ओर से बार रूम में शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें दो मिनट का मौन रख कर अधिवक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीएल कोछड़ ने राजकुमार को एक काबिल अधिवक्ता बताते हुए शोक व्यक्त किया। बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता के परिजनों को शोक संदेश प्रेषित करके विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार साईगलू निवासी अधिवक्ता राजकुमार वर्मा अपने घर में ही घटित हुई एक दुर्घटना में बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें