फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मैनेजमेंट का छात्र निकला कार-बाइक चोरी का मास्टरमाइंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। हटली पुलिस ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार और बाइक चोरी करने वाले गिरोह के मास्टर माइंड को पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह मास्टर माइंड चंडीगढ़ के खरड़ में होटल मैनेजमेंट का छात्र है। इसकी पहचान अमित कुमार निवासी भांबला के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक को एक गुप्त सूचना पर सुलगवान में पकड़ा है। इसके पास से बिना नंबर की पांच बाइक और एक कार भी बरामद की गई है। पूछताछ के दौरान अमित कुमार ने बताया कि उसके साथ चार और भी सदस्य हैं। पुलिस उनकी तलाश में भी जुट गई है। चोरी का मास्टर माइंड आठ वाहनों को बेच चुका है। शातिर चोर अब तक हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी में चोरी को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस चौकी प्रभारी लाल सिंह ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को सरकाघाट अदालत में पेश किया गया, जहां पर उसे एक दिन की रिमांड पर भेजा गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि इस चोर गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है और शीघ्र इनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

....
चुटकी बजाते ही वाहन स्टार्ट कर गायब कर देते हैं शातिर
शातिर काफी ट्रेंड है, कारों के दरवाजे खोलने और बिना चाबी के स्टार्ट करने में इन्हें महारत हासिल है। पुलिस की मानें तो ये शातिर इतने मंझे हुए हैं कि चुटकी बजाते कार या बाइक को खोल लेते हैं। यहीं नहीं वाहन को स्टार्ट करने में भी इन्हें ज्यादा समय नहीं लगता
...
ऐेसे पकड़ में आया शातिर
गुप्त सूचना पर पुलिस की टीम एएसआई ठाकर दास, मुख्य आरक्षी चमन लाल, विपिन कुमार, सुरेंद्र कुमार की अगवाई में मौका सुलगवान में पहुंची। यहां पर आरोपी चोरी की गई कार का सामान एक मैकेनिक से अपनी कार में डलवा रहा था। इस पर पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि यह कार उसने एक माह पहले ही अपने पड़ोसी की चुराई थी। आरोपी दूसरी गाड़ियों के सामान की अदला-बदली करने में माहिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें