फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग में पेड़ से चारा निकालते गिरा व्यक्ति, मौत

विज्ञापन
Death
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

करसोग (मंडी)। उपमंडल के नराश में पेड़ से चारा निकालते वक्त गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम दामोदर दास पुत्र पिंडु राम गांव नराश घर से कुछ दूरी पर पेड़ से टहनियां काट रहा था।

अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह गिर गया। जमीन पर गिरकर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना का पता चलते ही साथ में दूसरे पेड़ से टहनियां काट रहे व्यक्ति पेड़ से उतरा और दामोदर के परिजनों को सूचित किया। परिजन उसे निजी वाहन से सिविल अस्पताल करसोग ले गए जहां पर प्रथम उपचार के दौरान ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्रशासन की तरफ से तहसीलदार करसोग संजीत शर्मा ने मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत दी है। घटना पर करसोग के विधायक हीरालाल ने भी शोक व्यक्त किया है। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें