फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने मोइबाल का प्रयोग करने पर डांटा तो बहन ने लगा लिया फंदा

विज्ञापन
sucide shimla
विज्ञापन

चौंतड़ा (मंडी)। ऐहजू पंचायत के तरामट गांव में मोबाइल का इस्तेमाल करने से रोकने पर 19 वर्षीय युवती ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। युवती की छह माह बाद ही जनवरी में शादी तय थी। कुछ माह पहले ही युवती की शादी रखी गई थी। रविवार को युवती घर पर फोन का इस्तेमाल कर रही थी। इसी दौरान उसके बड़े भाई ने उसे थोड़ा डांट दिया। मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से रोकने पर युवती ने तैश में आकर फंदा ही लगा लिया। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ऐहजू पंचायत के तरामट गांव की मनीषा (19) पुत्री धनी राम के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मनीषा के बड़े भाई ने उसे फोन का अत्यधिक इस्तेमाल करने को लेकर डांट दिया था। दोनों भाई-बहन में खूब कहासुनी हो गई। इसके बाद भाई जंगल पशुओं को चराने चला गया था। युवती की मां मनरेगा कार्य के लिए चली गई। बड़ी बहन घर में कार्य निपटा रही थी। इसी दौरान मनीषा ने पंखे की कूंडे से फंदे लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही युवती की शादी भी तय हुई थी। छह माह बाद जनवरी में शादी तय थी। एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिवारजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भादंस धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

नहीं मिला सुसाइड नोट : एसएचओ
जोगिंद्रनगर थाना के एसएचओ संजीव कपूर ने कहा कि छात्रा के गले पर नीले निशान हैं। प्रथम दृष्टि में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन गहनता से की जा रही है। लड़की के कमरे से सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है।
विज्ञापन


मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर भाई बहन में कहासुनी:एसपी
एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने कहा कि फोन के अधिक इस्तेमाल करने पर दोनों भाई बहन में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद भाई और मां घर से बाहर चले गए थे। इसी दौरान युवती ने घर में फंदा लगा लिया। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें