फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरी, एक की मौत, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। घटासनी बरोट राज्य मार्ग पर देर शाम एक कार के खाई में लुढ़कने से उसमें सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा करीब पौने दस बजे हुआ है। सूचना मिलते ही एंबुुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालकर पधर अस्पताल में भर्ती करवाया। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं जो बरोट से एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद वापस अपने घर पधर जा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल के घटासनी-बरोट राज्य मार्ग पर सोमवार देर सायं देव पशाकोट मंदिर के समीप देव ढांक (फिउनगलू) में नैनो कार लगभग 400 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई। इसमें कार में सवार शामो देवी (50) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य सवारों में शाम लाल (28), लाल सिंह (52), दोला राम (35) की हालत गंभीर है। सभी ग्राम पंचायत उरला के जगेहड़ गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने कर्मियों के साथ मिलकर रात के अंधेरे में हादसे में सभी घायलों को कड़ी मशक्कत कर खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया जहां से सभी को क्षेत्रीय अस्पताल पधर लाया गया। देर रात तक घायलों का उपचारा चल रहा था। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पधर प्रीतम सिंह जरयाल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। एक महिला की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रात को रेस्कयू में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को 150 फीट खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें