फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर पंकज हत्याकांड मामले में लोनिवि का बेलदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। युवा इंजीनियर पंकज कुमार हत्याकांड में पुलिस ने लोनिवि में तैनात बेलदार को आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार को थाना में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। लेकिन, पुलिस का तर्क है कि पूछताछ के दौरान बार-बार बयान बदलने पर उसे आरोपी बनाया गया है। इस मामले में पहले दो आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। उधर, डीएसपी मदन धीमान ने इसकी पुष्टि की है। तीसरे आरोपी का नाम जोगिंद्रपाल है। बताया कि आरोपी भराड़ी क्षेत्र में लोनिवि में बेलदार के पद पर तैनात है। ठोस सुबूतों के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा है। वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने भादंसं की धारा 302 और 120 बी के तहत आरोपी को पकड़ा है। वहीं मृतक के पिता ने मामले में पुलिस से निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई थी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी। लेकिन, उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन

पहली अप्रैल को हुई थी हत्या
पहली अप्रैल को रात के करीब आठ बजे सज्याओपिपलु पंचायत के कोहन गांव में 22 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र पृथी पाल का कत्ल हुआ था। उसका शव घर से कुछ ही दूरी पर बरामद हुआ था। शरीर पर चोटों के निशान थे। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने कत्ल का अंदेशा जताते हुए 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया था। इस सिलसिले में युवक के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। उनमें से एक संजय कुमार इसी गांव का है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय मौजूद न होने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। वहीं अन्य एक युवक प्रीत कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

एक युवक के बयान पर गिरफ्तारी
बताया जा रहा है कि आरोपी बेलदार वारदात के वक्त कोहन गांव में ही मौजूद था। वारदात से केवल 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक युवक ने उसकी पहचान की थी। साथ ही पुलिस में बयान दिया कि उसे हत्या के पहले इंजीनियर युवक के साथ देखा गया था। तीनों सड़क से ऊपर की तरफ जा रहे थे। बेलदार से पुलिस ने अनेकों बार पूछताछ की लेकिन बार बार अपना बयान बदल रहा था। जब पुलिस ने उसे बुधवार को थाना बुलाया तो ठोस प्रमाण मिलने पर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें