मंडी। शहर के जेलरोड वार्ड में किराये के कमरे में रह रहे दो युवकों से पुलिस की एसआईयू टीम ने 13.16 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों की पहचान नेता सिंह (27) निवासी ढलवानी, कोटली और हुकम राम (23) निवासी धवाहन, मंडी के रूप में हुई है। टीम को इसके बारे में गुप्त सूचना मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यहां पर दबिश देकर दोनों युवकों को मौके पर दबोच लिया। दोनों युवक पेशे से ड्राइवर हैं, लेकिन इन दिनों दोनों ही नशे के धंधे में संलिप्त हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।