फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग पूर्व सैनिक को तांत्रिक बता प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। 1965 और 1971 की लड़ाइयों में भारत मां की रक्षा में अपना दम दिखाने वाले एक बुजुर्ग पूर्व सैनिक को इन दिनों तांत्रिक बता कर मारपीट करके प्रताड़ित किया जा रहा है। इसकी शिकायत बुजुर्ग पूर्व सैनिक एवं परिजनों ने एसपी मंडी गुरदेव शर्मा को दी है।
विज्ञापन

एसपी मंडी ने मामले में कार्रवाई का भरोसा बुजुर्ग सैनिक को दिलाया है। बल्ह घाटी के पूर्व सैनिक का कहना है कि उनका नजदीकी रिश्तेदारों के साथ जमीनी विवाद सुलझ गया है। बावजूद इसके उनके साथ ये रिश्तेदार मारपीट कर रहे हैं। उन्हें तांत्रिक बताकर प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप लगाया है कि ये लोग मेरे पोते-पोतियों को भी स्कूल जाती बार मारने की धमकी देते हैं।
अकेला पाकर मुझे यातनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों के इन कारनामों से वह मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं और बीमार पड़ गए हैं। उन्होंने एसपी मंडी गुरदेव शर्मा से मामले में कार्रवाई अमल पर लाने की गुहार लगाई है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि इस मामले में बल्ह पुलिस थाना को उचित कार्रवाई अमल पर लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें