फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन निगम के चौकीदार ने वन माफिया के इरादों पर फेरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। चौकीदार की सक्रियता से जंजैहली थाना के तहत वन निगम के छतरी डिपो में बड़ी चोरी की वारदात टल गई। अलसुबह तीन बजे वन माफिया वन निगम छतरी के हौण नाला में चोरी के मकसद से दो गाड़ियों में आया। चौकीदार उनके इरादों को भांप गया।
विज्ञापन

उसने ऐन मौके पर अपने अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसे देख कर चोरी करने पहुंचे शातिर एक गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। दूसरे छोटे मालवाहक वाहन में वन विभाग की टीम ने चुराए गए लकड़ी के स्लीपरों के साथ चालक को धर दबोचा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गाड़ी को जब्त कर लिया है।
चालक से पूछताछ करने के बाद अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं। इनकी जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है। इसकी पुष्टि जंजैहली थाना के एएसआई मोहन जोशी ने की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस गहनता से मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

वन माफिया को नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस गिरोह के गिरफ्त में आने से अन्य चोरियों के मामले भी सुलझने की उम्मीद है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नवनीत निवासी तलेहण तत्तापानी के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि यह गिरोह दो गाड़ियों में सवार तत्तापानी से चोरी के इरादे से आया था।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें