फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वल्लभ कॉलेज में छात्रा समेत चार विद्यार्थियों को नशे की हालत में धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सूबे के सबसे बड़े कॉलेज में शुमार वल्लभ कॉलेज मंडी को कुछ विद्यार्थियों ने नशे का अड्डा बना डाला है। पुलिस ने शुक्रवार को सूचना के आधार पर कॉलेज कैंपस में एक छात्रा और तीन छात्रों को नशे की हालत में धरा है। तमाम औपचारिकताओं के बाद चारों पर पुलिस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों को थाने बुलाकर अपने बच्चों की जमानत देनी पड़ी।
विज्ञापन

इसके बाद चारों की रिहाई संभव हुई। छात्रा नेरचौक की बताई जा रही है। छात्र वीर तुंगल, सुंदरनगर और तलयाहड़ मंडी के बताए जा रहे हैं। पुलिस थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि थाना में वल्लभ कॉलेज मंडी से सूचना मिली थी कि कॉलेज कैंपस में कुछ छात्र हुड़दंग मचा रहे हैं। इस पर थाना से पुलिस टीम कॉलेज गई। कॉलेज स्टाफ के साथ कैंपस चेक किया तो तीन छात्र और एक छात्रा को नशे की हालत में हुड़दंग करते हुए पाया। उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी के बाद उनके परिजनों को सूचित करके थाना में बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें