फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलमा में विद्यार्थियों ने हाईवे किया जाम, एक घंटे ठप रही आवाजाही

विज्ञापन
बसें न मिलने से गुस्साए विद्यार्थियों ने मंडी-कलखर-ऊना-एनएच पर गलमा के पास चक्का जाम कर दिया। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। बसों की कमी और बसें न रुकने के कारण गुस्साए विद्यार्थियों ने शुक्रवार को करीब पौने आठ बजे मंडी-कलखर-ऊना एचएच पर गलमा के पास चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सरकार, प्रशासन और एचआरटीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान करीब एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन पहुंचा। लिखित आश्वासन के बाद करीब एक घंटे बाद हाईवे बहाल किया। चक्का जाम एसएफआई और डीवाईएफआई के बैनर तले किया गया।
एसएफआई के जिला सचिव रोहित ठाकुर ने कहा कि गलमा से बहुत सारे विद्यार्थी मंडी कॉलेज में पढ़ते हैं। विद्यार्थियों ने एचआरटीसी बस पास बनाए हैं। सभी घर से रोज सफर करते हैं लेकिन इस रूट पर बसों को रोका नहीं जाता। बसों की कमी है। सरकाघाट डिपो की बस 8:45 बजे गलमा से गुजरती है। यह बस भी नहीं रोकी जाती है। इस कारण छात्र रोज कॉलेज देरी से पहुंचते हैं। इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मजबूरन इन छात्रों को निजी बसों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन

...
दो अगस्त को आरएम को सौंपा था ज्ञापन
दो अगस्त को गलमा में बसों की समस्या को लेकर विद्यार्थियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक मंडी को ज्ञापन सौंपा था। उसके बाद भी कई बार बस लगाने की मांग उठाई। झूठे आश्वासन दिए। विद्यार्थियों का कहना है कि इस कारण मजबूर होकर चक्का जाम किया गया। छात्रा ऐश्वर्या का कहना है कि बस का प्रावधान किया जाए ताकि कॉलेज पहुुंचने में परेशानी न हो। पढ़ाई भी प्रभावित न हो।
विज्ञापन

...
उग्र करेंगे आंदोलन
प्रियंका ठाकुर, कुलदीप, हितेश, भूपेंद्र राव, दुष्यंत कुमार, तरुण, सपना, प्रियंका शर्मा, रोहित, अनिल, संतोष ने कहा कि मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे थे। लिखित तौर पर आश्वासन मिलने के बाद रास्ता बहाल कर दिया गया है। अगर उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करेंगे।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें