फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप खाई में लुढ़की, दो घायल

Tue, 19 Jan 2016 06:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, करसोग
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल करसोग के जौंगधार के पास सोमवार देरशाम को एक यूटीलिटी जीप करीब पांच सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जीप सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए करसोग अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।
विज्ञापन


करसोग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यूटिलिटी जीप सोमवार देरशाम करीब साढ़े आठ बजे जौंगधार के पास 500 फुट गहरी खाई में जा गिरी। जीप गिरने की आवाज सुनकर किराये के मकान में रह रहे लोगों ने ग्रामीणों को सूचित किया। मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। घायलों को 108 एंबुलेंस से करसोग अस्पताल पहुंचाया।

घायलों की पहचान प्यारे लाल पुत्र जगत राम गांव सलाना डाकघर मेहड्डी (उम्र 36 साल) और डोला राम पुत्र राय सिंह गांव थाच डाकघर मेहड्डी के रूप में हुई है। दोनों व्यक्ति जौंग से थाच जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी घटनास्थल का दौरा किया। मामले की जांच कर रहे एएसआई अमर सिंह ने बताया कि ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें