फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकाघाट बाजार में दुकान जलकर राख

Mon, 11 Jan 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सरकाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट बाजार के लोअर मार्केट स्थित दुकान गत रात्रि जल कर राख हो गई। घटना में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार रात्रि सरकाघाट बाजार के लोअर मार्केट स्थित ब्लॉक कांग्रेस के स्थायी सचिव पंडित ब्रह्मदास की दुकान में आग लग गई। दुकान मालिक डबरोग गांव में रहते हैं।
विज्ञापन


रात के करीब दस बजे बाजार के आस पास रहने वाले दुकानदारों ने दुकान के मालिक को घटना की सूचना दी और स्वयं आग बुझाने में जुट गए। मौके पर पहुंचने पर ब्रह्मदास ने दुकान का शटर खोला तो अंदर धुएं और आग की लपटें बाहर निकलीं। दुकान के बेसमेंट में बने स्टोर में रखी सभी इलेक्ट्रिक वस्तुएं राख हो गईं। आग इतनी प्रचंड थी कि आस पास के घरों के पानी से भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

दुकान से तीन किलोमीटर दूरी पर तताहर से पानी का टैंकर मंगवा कर रात के एक बजे आग पर काबू पाया जा सका। उस वक्त तक सभी कुछ जल कर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौका पर पहुंचे और आग बुझाने लगे। दुकान के मालिक ब्रह्मदास के अनुसार उनके स्टोर और दुकान में रखा सारा सामान जिनमें इलेक्ट्रानिक सामान, एंडरायड मोबाइल, रसोई गैस चूल्हे सहित अन्य विद्युत उपकरण एवं सामान जल कर राख हो गए। उन्हें पांच लाख की क्षति हुई है।
विज्ञापन


तहसीलदार पवन शर्मा ने बताया कि राजस्व कर्मचारियों को क्षति का आकलन करने के लिए कहा गया है। तत्काल राहत के तौर पर पांच हजार दिए गए हैं। शेष नियमानुसार राहत दी जाएगी। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें