बल्ह पुलिस ने नाके के दौरान कुल्लू के दो लोगों को 2.520 किलोग्राम चरस के
साथ गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। मामला दर्ज
कर बल्ह पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार नागचला में
शुक्रवार रात्रि करीब 12 बजे नाका लगाया गया था। इस दौरान कुल्लू से
चंडीगढ़ जा रही एक पंजाब रोडवेज की बस को तलाशी के लिए रोका गया। इस बीच दो
लोगों के कब्जे से एक बैग मिला। जिसमें उक्त चरस की खेप बरामद हुई है।
आरोपियों की पहचान बली राम पुत्र सरन दास गावं जाणा कुल्लू और सरवन लाल
पुत्र रेवत राम गांव सौर कुल्ल के रूप में हुई है।
पुलिस आरोपियों से गहन
पूछताछ कर रही है कि चरस की खेप कहां से लाई गई थी और कहां ले जाई जा रही
थी? इधर, बल्ह पुलिस थाना के प्रभारी संजीव सूद ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट
के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।