चौंतड़ा में विजेता टीम को एक लाख एक लाख रुपए का चैंक व ट्राफी प्रदान करते हुए प्रतियोगिता के मुख्?
- फोटो : Mandi
जेसीबी इलेवन ने डीडी इलेवन बीड़ को हराकर जीती प्रतियोगिता
एक लाख के इनाम पर किया कब्जा, जेसीबी इलेवन के प्रणव बने मैन ऑफ द मैच
डीडी इलेवन के सोहनी मैन ऑफ द सीरीज
सेमीफाइनल में हारी दोनों टीमों को 16-16 हजार रुपये के चेक और ट्रॉफी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। स्व. भगत सिंह भंडारी मेमोरियल क्रिकेट खेल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में जेसीबी इलेवन जोंगिद्ररनगर ने डीडी इलेवन बीड़ को हराकर एक लाख एक हजार रुपये की प्रतियोगिता पर अपना कब्जा जमाया। चौंतड़ा खेल मैदान में खेले गए फाइनल मैच में डीडी इलेवन बीड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ने डीडी इलेवन बीड़ 18 ओवर में 126 रन बनाकर आलआउट हो गई।
टीम के लिए बल्लेबाज भानू ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। जोसीबी इलेवन के लिए गेंदबाज राहुल ने 28 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य के लिए खेलते हुए ने जेसीबी इलेवन ने 18.5 ओवर में 127 रन बनाकर जीत प्राप्त कर ली। टीम के लिए प्रणव ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच जेसीबी इलेवन के प्रणव को चुना गया। इसके साथ प्रतियोगिता में बढ़िया प्रदर्शन के लिए जेसीबी इलेवन के राहुल को वॉलर ऑफ सीरीज, मीतू को बल्लेबाज और डीडी इलेवन के सोहनी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। प्रतियोगिता के समापन पर समाजसेवी और प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक संजीव भंडारी ने विजेता टीम जेसीबी इलेवन को एक लाख एक हजार रुपये का चेक और ट्राफी तथा उपविजेता टीम को 71 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। साथ ही सेमीफाइनल में हारी दोनों टीमों स्ट्राइकर इलेवन पालमपुर और फ्र्रेंड्स इलेवन जोगिंद्रनगर को 16-16 हजार रुपये के चेक और ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक संजीव भंडारी ने सदस्यों को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।