फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरचौक मेडिकल कालेज में कोरोना से पांच की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मंडी श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडीकल कालेज एवं कोविड अस्पताल नेरचौक में सोमवार छह की कोरोना से मौत हो गई है। जिसमें 3 कुल्लू जिला, एक बिलासपुर और एक मंडी से है। देर रात कुल्लू हनूमानी बाग के 66 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई। जिसे कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 28 नवंबर को भर्ती किया गया था। रविवार देर रात 2 बजे उसने प्राण त्याग दिए। इसके बाद सुबह 11 बजे कुल्लू जिला के ही कटराइं की 74 वर्षीय महिला की भी मौत हो गई। जिसे यहां 8 नवंबर को भर्ती किया गया था। इसके अलावा देर शात ढालपुर निवासी 67 वर्षीय व्यक्ति की नेरचौक में मौत हुई है। उसे 29 नवंबर को यहां लाया गया था। वहीं बिलासपुर के चुहरडी निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग की भी साढ़े 11 बजे आज नेरचौक मेडिकल कालेज में ही मौत हो गई जिसे कोरोना पॉजिटिव आने के बाद यहां 27 नवंबर को भर्ती किया गया था। वहीं गांव चढयारा पीओ गुटकर मंडी सदर की 64 वर्षीय महिला ने सोमवार करीब साढ़े 11 बजे नेरचौक मेडिकल कालेज में दम तोड़ा है। सवा एक बजे कपरीडी बड़सर हमीरपुर के 71 वर्षीय संक्रमित वृद्ध ने दम तोड़ा है। एसएस नेरचौक कोविड अस्पताल डा जीवानंद चौहान ने इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा सोमवार जिले में 66 नए मामले पॉजिटिव आए हैं। इनमें सुंदरनगर, मंडी सदर, बल्ह, सरकाघाट और पधर से हैं। वहीं, सुंदरनगर नगर परिषद की ईओ भी पॉजिटिव पाई गई हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि सोमवार को 162 लोग रिकवर भी हुए हैं। बता दें कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज में अब तक कोरोना से 162 मौतें हो चुकी हैं। कुल्लू में ही अब तक 67 मौतें हो चुकी हैं और मंडी में आंकड़ा 80 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें