फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अतिक्रमण पर प्रहार, छह लावारिस रेहड़ियां और गन्ने की जूस मशीन जब्त

विज्ञापन
​अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम मंडी का ​अतिक्रमण नियंत्रण दल। जागरूक पाठक
विज्ञापन
सोमवार तक दफ्तर में उपस्थित होने के निर्देश, बकाया तहबाजारी न चुकाने पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी के अतिक्रमण नियंत्रण दल ने शहर में अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। निगम की टीम ने मंडी बस स्टैंड, पड्डल और गुरुद्वारा साहिब व पंचायत भवन के आसपास गश्त के दौरान अवैध रूप से लगाई गई छह लावारिस रेहड़ियों और एक गन्ने के जूस की मशीन को जब्त कर लिया है। निगम प्रशासन के अनुसार ये रेहड़ियां पिछले कई महीनों से बिना तहबाजारी चुकाए अवैध रूप से खड़ी थी।
निगम की ओर से बकाया देनदारियों को लेकर संबंधित मालिकों को पूर्व में भी सूचित किया गया था लेकिन न तो तहबाजारी अदा की गई और न ही कब्जे हटाए गए। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई के बाद जब्त सामान को निगम के टाउन हॉल में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त डॉ. मदन कुमार ने बताया कि जब्त की गई रेहड़ियों और मशीन को छुड़वाने के लिए संबंधित मालिकों को सोमवार तक निगम कार्यालय में उपस्थित होना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध अतिक्रमण और लंबे समय से लंबित देनदारियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें