मंडी में ट्रंप टैरिफ के विरोध में प्रदर्शन करते हुए सीपीआईएम के पदाधिकारी व सदस्य। संवाद
मंडी। सीपीआईएम ने वीरवार को मंडी शहर के सेरी परिसर में ट्रंप के टैरिफ के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। सीपीआईएम का मानना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के व्यापार शर्तों को नहीं मानने वाले देशों को शुल्क के आतंकवाद से डराने का काम कर रहे हैं।
सीपीआईएम के राज्य सदस्य सुरेश सरवाल ने कहा कि अमेरिका भारत के ऊपर टैरिफ के रूप में दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है। आज भारत को अमेरिका की इन नीतियों का खुलकर विरोध करने की जरूरत है। सुरेश सरवाल ने कहा कि भारत की जो वस्तुएं अमेरिका में बेची जाती है उन पर मनमाना शुल्क लगाकर उन वस्तुओं की कीमतों को महंगा किया जा रहा है।
कहा कि हमारे देश से अमेरिका को कृषि वस्तुएं, कपड़ा, मछली, हीरे, और सूक्ष्म उद्योगों से पैदा होने वाली वस्तुएं भेजी जाती हैं। इन वस्तुओं पर जब 50 प्रतिशत कर लगेगा तो ये बेहद महंगी हो जाएंगी। इससे इनका उत्पादन भी कम हो जाएगा। बहुत सी फैक्ट्रियां बंद हो जाएंगी। इससे देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा। इस अवसर पर कम राज्य कमेटी सदस्य बिना वैद्य, राजेश शर्मा,गोपेंद्र, दीपक, अंकुर दीप इत्यादि ने हिस्सा लिया। संवाद
000