फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ माकपा ने बोला हल्ला

विज्ञापन
मंडी के सेरी चांदनी पर माकपा ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी/गोहर। महंगाई के खिलाफ माकपा ने सेरी मंच पर धरना-प्रदर्शन किया। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में वृद्धि के लिए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। पार्टी जिला सचिवालय सदस्य सुरेश सरवाल ने कहा कि अगर महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया गया तो पार्टी अन्य पार्टियों के साथ मिलकर एक निर्णायक आंदोलन लड़ेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्थानीय कमेटी के सदर सचिव रमेश गुलेरिया, जिला कमेटी सदस्य सुनीता, गोपेंद्र, सुरेंद्र, दीपक, संतोष, हरीश आदि मौजूद रहे। नाचन क्षेत्र में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई बासा कॉलेज ने एसडीएम गोहर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इसमें पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस सिलिंडर एवं घरेलू उपभोग की सामग्री की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने की मांग की।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष बोधराज, जिला मंडी के महासचिव राकेश जंवाल, पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष प्रेमचंद, नाचन ब्लॉक कांग्रेस महासचिव यदोपति, कांग्रेस जोन अध्यक्ष विनोद कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस विचित्र ठाकुर, एनएसयूआई अध्यक्ष बासा कॉलेज ठाकर दास, रितेश कुमार, रोबिन सिंह, पूजा, फरिश्ता, कनिका, मनोज, राजेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें