सेरी मंच पर मनाया जा रहा कोरोना टैस्टिंग एवं वैक्सीन सेंटर
- फोटो : Mandi
मंडी। शहर के लोगों को अब कोरोना टेस्ट के लिए अस्पतालों के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। जल्द ही सेरी मंच पर कोरोना के सैंपल लेने के लिए अस्थाई काउंटर की व्यवस्था की जा रही है। यहां रिपोर्ट भी तुरंत मिल जाएगी।
शहर के बीचोंबीच सेरी मंच पर सैंपलिंग की दिन भर सुविधा मिलेगी। यहां कोई भी सैंपल दे सकता है। शेड निर्माण तेज गति से हो रहा है। जल्द ही लोगों की सुविधा के लिए इसे शुरू कर दिया जाएगा। यहां स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। वे लोगों के सैंपल लेंगे और उन्हें रिपोर्ट भी देंगे।
एडीएम राजीव कुमार ने कहा कि कोर्ट के आदेश थे कि कोरोना की गंभीरता को देखतेेेेेेेेेेेेेेेे हुए शहर के बीचोंबीच लोगों को कोरोना टेस्ट की सुविधा दी जाए, ताकि उन्हें इधर-उधर न जाना पड़े। एमओएच डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि जल्द ही सेंटर में कोरोना टेस्ट की सुविधा शुरू होगी।