फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू, आज से होंगे ऑनलाइन आवेदन

Mon, 23 Sep 2024 05:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। पीजी मेडिकल (एमडी, एमएस, डीएनबी) पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2024-2025 के लिए काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके तहत अटल आयुर्विज्ञान और अनुसंधान विश्वविद्यालय (एएमआरयू) नेरचौक ने 23 से 29 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। हिमाचल प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लेने के इच्छुक नीट पीजी-2024 उत्तीर्ण उम्मीदवार इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

एएमआरयू ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष पहले चरण की काउंसलिंग से पहले केवल एक बार आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। राज्य द्वारा दिए जाने वाले सेवा प्रोत्साहन के आधार पर राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड मेरिट सूची तैयार करेगा। यदि स्ट्रे राउंड में डीजीएचएस द्वारा योग्यता अंक कम किए जाते हैं, तो आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू की जा सकती है। 26 सितंबर के बाद कोई सेवाकालीन प्रोत्साहन प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जाएगा।
एएमआरयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने जानकारी दी कि काउंसलिंग प्रक्रिया चालू है और इसके संबंध में अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि अनुबंध पर कार्यरत सेवारत उम्मीदवारों को डीएनबी सीटें आवंटित नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें