मंडी। जिला मंडी में कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू हो गया है। इस चरण में जिले में 60 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। 45 साल से ज्यादा उम्र के उन लोगों को जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं, उन्हें भी कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा।
तीसरे चरण के पहले दिन जिले में 55 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। तीसरे चरण की शुरुआत में मंडी में वरिष्ठ नागरिक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर पीके भल्ला को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई। ब्रिगेडियर भल्ला ने स्वयं को-विन पोर्टल में टीकाकरण के लिए अपना नाम दर्ज करवाया। अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कोरोना वैक्सीन को पूरी तरह सुरक्षित बताया।
सभी वरिष्ठ नागरिकों से स्वयं आगे आकर वैक्सीनेशन करवाने का आग्रह किया। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर तीसरे चरण के शुभारंभ पर विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, मंडी में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में मौजूद रहे। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी उनके साथ उपस्थित रहे।
...
पहले दो चरणों में 15696 को लगी वैक्सीन
पहले दो चरणों में जिले में 15696 व्यक्तियों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया है। इनमें स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व तथा होमगार्ड कर्मियों का टीकाकरण किया जा चुका है। तीसरे चरण के टीकाकरण के लिए सात मार्च तक विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, मंडी तथा नेरचौक मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं।श्
...
आठ मार्च से नागरिक अस्पतालों में लगेगी वैक्सीन
आठ मार्च से जिले के सभी नागरिक अस्पतालों में यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने सभी बुजुर्गों और 45 साल से अधिक उम्र के लोग जो किसी बीमारी से ग्रसित हैं, से कोरोना रोधी टीका लगवाने के लिए को-विन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाने का आग्रह किया है।