स्वास्थ्य उपकेंद्र बंबोला कटौला में लोगों के कोरोना सैंपल लेते डॉ.कुलकृति ठाकुर और विभागीय टीम ?
- फोटो : Mandi
कटौला/द्रंग(पधर)। कोरोना काल में युवा चिकित्सक सराहनीय काम कर रहे हैं। ऐसी ही मिसाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटौला में तैनात युवा चिकित्सक कुलकृति ठाकुर ने दी है। उन्होंने अपना 26वां जन्मदिन उतरशाल के दुर्गम गांवों में कोरोना सैंपल लेकर मनाया।
उन्होंने स्वास्थ्य उप केंद्र बंबोला और टिहरी में लोगों को कोविड-19 के बारे में जागरूक भी किया। इस अवसर पर 37 लोगों ने कोरोना सैंपल दिए। इनमें से दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दोनों को होम आइसोलेट किया गया। दोनों पॉजिटिव लोगों को अपना मोबाइल नंबर देकर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सहायता को लेकर संपर्क में रहने को कहा। जांच दल में उनके साथ खंड स्वास्थ्य शिक्षक राकेश यादव, स्वास्थ्य कार्यकर्ता खूब सिंह, परस राम और कौशल्या देवी भी मौजूद रहे।