मंडी। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में वीरवार को कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बिलासपुर जिले के झंडूता की रहने वाली 80 वर्षीय महिला और हमीरपुर के नादौन उपमंडल के जंगलू निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। वृद्ध महिला को 6 नवंबर मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती किया था। बुधवार रात तबीयत बिगड़ने पर उसका निधन हो गया।
नादौन उपमंडल के जंगलू निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को बुधवार सुबह मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया था। उसका भी बुधवार रात को निधन हो गया। नाचन हलके के तीन स्कूलों के 21 शिक्षक और जिला परिषद मंडी के पूर्व अध्यक्ष सहित 95 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वीरवार को नाचन हलके में कोरोना संक्रमण के 33, सुंदरनगर में 14, नाचन में में 9, शाला में 6, स्यांज में 5, भोजपुर, सुंदरनगर स्कूल में एक शिक्षक कोरोना संक्रमित आया है। गोहर के मरहोट में 4, जाछ, मशोग में एक-एक, कथला, कोहलू व बजरोडू में दो-दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। सुंदरनगर के भोजपुर बाजार में पांच, चतरोखड़ी, बीबीएमबी कॉलोनी, सिविल अस्पताल, चमुखा, आंबेडकरनगर और चांगर कॉलोनी में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बल्ह घाटी के कोटलू, लोहरा, नेरचौक, सिंहन, कोट में सात, द्रंग हलके के पनाऊ में दस, करसोग में 6, नाचन हलके के चांबी, सुसन, सकरोहा व कनैड़ में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
अब तक जिले के 20 शिक्षण संस्थानों के 250 के करीब शिक्षक, गैर शिक्षक और विद्यार्थी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की। कहा कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई है। 24 घंटे में कोरोना के 95 नए मामले सामने आए है।
000