मंडी। बुधवार को मंडी जिला में कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए हैं। मंडी शहर से 4, सरकाघाट से 3 बल्ह, सुंदरनगर और नेरचौक से 1-1 व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि कोरोना से 12 रिकवर हुए हैं। अब सक्रिय रोगियों की संख्या 97 रह गई है। उन्होंने बताया कि वीरवार को कोरोना वैक्सीन भी मंडी में पहुंच जाएगी। इसे नेरचौक मेडिकल कालेज और जोनल अस्पताल में तय प्रोटोकाल के हिसाब से रखा जाएगा। बता दें कि कोविड वैक्सीन को लेकर दो बार ड्राई रन यानी मॉक ड्रिल हो चुकी है। संवाद