मंडी के पड्डल मैदान में युवा दिवस पर शुरू हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाता बल्लेबाज। संवाद
- फोटो : Mandi
मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कलस्टर विश्वविद्यालय मंडी इकाई की पड्डल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए।
इकाई अध्यक्ष विशाल मल्होत्रा ने बताया कि पहला मैच शिव शक्ति गुटकर और कोटली के बीच हुआ। इसमें शिव शक्ति गुटकर विजेता रहा। दूसरा मैच हैजर्ट इलेवन और बीसीसीआर के बीच खेला गया। इसमें हैजर्ट इलेवन विजेता रहा। अंतिम मैच सिराज ओर जेके अप्लायंस के बीच हुआ। इसमें अप्लायंस की टीम विजयी रही।