फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित जेई समेत दो की मौत

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
सुंदरनगर/करसोग(मंडी)। जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत हुई। दोनों संक्रमित होम आइसोलेट थे। सुंदरनगर में बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता की कोरोना संक्रमण से घर में मौत हो गई है। 57 वर्षीय एसडीओ 28 अक्तूबर को कोरोना पॉजिटिव आए थे। उन्हें उच्च रक्तचाप की शिकायत भी थी।
विज्ञापन

पीजीआई में उपचार के बाद भी उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ तो परिजन उन्हें घर ले आए। मंगलवार तड़के उनका निधन हो गया। एसडीओ सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल के रिश्ते में चाचा लगते थे। वहीं करसोग के सनारली पंचायत में कोरोना से 72 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। उनको रविवार सिविल अस्पताल करसोग लगाया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। जब उनका कोरोना टेस्ट हुआ तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। करसोग अस्पताल से वृद्ध को नेरचरैक रेफर किया था। परिजनों की सहमति से उन्हें घर में ही रखा गया।
मंगलवार को वृद्ध की तबीयत और बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों ने नेरचौक में संपर्क किया। एसडीएम करसोग सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि कोविड प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें