बग्गी (मंडी)। मंडी और कुल्लू जोन के सभी ठेकेदारों को एकजुट करने के लिए शुक्रवार 17 जनवरी को हिमाचल ठेकेदार यूनियन ने सुंदरनगर में विशेष बैठक रखी है। हिमाचल ठेकेदार यूनियन के प्रदेश सचिव केशव नायक ने बताया कि ठेकेदारों के बिलों का भुगतान न होने से उनमें रोष है। उन्होंने कहा कि इसी को लेकर मंडी जोन की एक आपात बैठक बुलाई गई है।
बैठक शुक्रवार 17 जनवरी को दोपहर 12 बजे सुकेत टूरिज्म कैफे में होगी। उन्होंने मंडी और कुल्लू जोन के सभी विभागों में निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदारों से बैठक में भाग लेने की अपील की है। बैठक का मुख्य मुद्दा ठेकेदारों की ओर से किए गए कार्यों की राशि के भुगतान पर सरकारी खजाने में वित्तीय सचिव की ओर से रोक लगाना रहेगा। संवाद