मंडी। मंडी जिले में शुक्रवार सुबह से बारिश होने जगह जगह शार्ट सर्किट और तार क्षतिग्रस्त होने से बिजली की आंख मिचौनी लगी रही। क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने के लिए बिजली बोर्ड के कर्मचारी बारिश में भी प्रयासरत रहे। दोपहर बाद समस्या का स्थायी समाधान कर उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान की गई।
शुक्रवार सुबह 8 बजे रामनगर स्थित इंडियन बैंक के पास पोल पर शार्ट सर्किट होने से तारों में आग लग गई। इससे आस पास के घरों की बिजली गुल रही। मंगवाई में भी शार्ट सर्किट से मेन लाइन जल गई। जवाहरनगर में तारों पर पेड़ गिरने से बिजली गुल रही। बोर्ड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि बारिश की वजह से शहर में जगह-जगह शार्ट सर्किट की समस्या रही। संवाद