फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय किराया से ज्यादा पैसे मांगने पर चार ऑटो मालिकों को नोटिस

Sun, 18 Dec 2016 10:32 PM IST
मंडी
विज्ञापन
ऑटो हड़ताल
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल उपभोक्ता संघ की शिकायत पर जिला उपभोक्ता फोरम ने कड़ा संज्ञान लिया है। जिला उपभोक्ता फोरम ने शहर के चार थ्री व्हीलर मालिकों को तय किराया से ज्यादा पैसे मांगने पर नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा उपभोक्ता फोरम ने जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से भी जवाब मांगा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टारना निवासी जानकी दास डोगरा ने हिमाचल उपभोक्ता संघ में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्होंने चौहाटा से टारना के लिए थ्री-व्हीलर चालकों को जाने के लिए कहा तो सभी ने 60 रुपये किराया मांगा। जबकि प्रशासन ने चौहाटा से टारना का किराया 40 रुपये तय किया है। इसे लेकर जानकी दास डोगरा और चारों ऑटो चालकों से कहासुनी हो गई थी। उसके बाद जानकी दास डोगरा ने हिमाचल उपभोक्ता संघ के माध्यम से जिला उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर उपभोक्ता फोरम ने चारों ऑटो मालिकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें