फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में होगा वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

Sat, 17 Dec 2016 10:23 PM IST
मंडी
विज्ञापन
top cars
विज्ञापन
मंडी। वाहन चोर गिरोह मामले की जांच एसआईटी हरियाणा जाकर करेगी। आरोपी राजू के खुलासा करने के बाद जिला पुलिस अब एसआईटी की टीम को जांच के लिए हरियाणा भेज रही है। पूछताछ में राजू गुप्ता ने यह कबूल कर लिया है कि वह हरियाणा से गाड़ियां लाकर हिमाचल में सौदा करता था।
विज्ञापन


इसके अलावा तीन दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे अन्य आरोपी कपूर चंद ने कई खालासे किए हैं। पुलिस आरोपी को 19 दिसंबर को फिर अदालत में पेश करेगी। वहीं, सुंदरनगर में बरामद एक्सयूवी गाड़ी दिल्ली की पाई गई है। इस गाड़ी के असली मालिक ने अपनी गाड़ी की चोरी की शिकायत दिल्ली थाना में दर्ज करवाई है। इसने इंश्योरेंस कंपनी से गाड़ी का क्लेम भी वसूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार कपूर चन्द पुत्र उधम सिह निवासी गांव भियूरा ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने शांति देवी के नाम से फर्जी एग्रीमेंट बनाया था। इसके अलावा आरोपी राजू गुप्ता निवासी बल्ह ने सात दिन के पुलिस रिमांड के दौरान अहम खुलासे किए हैं।

गत माह 15 नवंबर को सुंदरनगर में बरामद एक्सयूवी गाड़ी एचपी 31सी 7100 प्रारंभिक जांच में दिल्ली की पाई गई है। इस गाड़ी का असली नंबर डीएल 14 सीजी 3333 पाया गया है। गाड़ी के असली मालिक का नाम लव कुमार पुत्र भोले राम निवासी शालीमार बाग दिल्ली है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने कहा कार चोरी मामले में आरोपियों ने कई खुलासे किए हैं। एसआईटी की टीम को हरियाणा मामले की जांच के लिए भेजा जा रहा है। सुंदरनगर में बरामद गाड़ी दिल्ली की पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें