फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बजट के अभाव में रुका थुनाग पुल का निर्माण

Sat, 24 Aug 2024 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र में चैलचौक-जंजैहली मुख्य सड़क मार्ग पर थुनाग में बनने वाला पुल बजट की कमी के कारण खटाई में पड़ गया है। पुल के निर्माण में देरी से विपक्ष ने इसे एक प्रमुख मुद्दा बना दिया है।
विज्ञापन

सराज विधायक और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मानसून विधानसभा सत्र के लिए इस संदर्भ में प्रश्न सूचीबद्ध किया है। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री रहते इस पुल की आधारशिला रखी थी। पुल के निर्माण के लिए सरकार ने लोक निर्माण मंडल सराज स्थित जंजैहली को 40 लाख रुपये का बजट जारी किया था। इस पुल के लिए निजी भूमि मालिक ने 7 बिस्वां भूमि लोक निर्माण विभाग को दान की थी।
पुल की कुल लागत करीब 5 करोड़ रुपये है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ठेकेदार ने काम शुरू किया था और एक छोर का बेस स्ट्रक्चर भी बनकर तैयार हो गया था, लेकिन बजट की कमी के कारण पिछले 3 वर्षों से काम रुका हुआ है। थुनाग बाजार की ट्रैफिक स्थिति के दृष्टिकोण से पुराना पुल सिंगल लेन होने के कारण यातायात बाधित रहता है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल थुनाग के अध्यक्ष शिव दयाल और स्थानीय प्रधान धनेश्वर सिंह ने पुल के निर्माण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि संकरा पुल वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।

लोक निर्माण मंडल सराज स्थित जंजैहली के अधिशासी अभियंता रोशन लाल ने विधानसभा प्रश्न की पुष्टि करते हुए बताया कि पुल का काम बजट के अभाव में बंद पड़ा है। पुल का निर्माण निरस्त नहीं किया गया है और बजट मिलने पर काम फिर से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें