फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कवाल कोट-सिद्ध कोठी-थापला सड़क का निर्माण अधर में लटका

Thu, 15 Aug 2024 05:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। विकास खंड बल्ह की बैरी और कोठी पंचायतों के ग्रामीणों में सड़क निर्माण कार्य न होने से गहरा आक्रोश है। करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत होने के बावजूद लोक निर्माण विभाग ने कवाल कोट-सिद्ध कोठी-थापला सड़क मार्ग का निर्माण शुरू नहीं किया है। टेंडर हो जाने के बावजूद सड़क निर्माण कार्य रुका हुआ है, जिससे इन पंचायतों के लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़क न होने के कारण सिद्ध कोठी-थापला के निवासियों को अपने दैनिक जरूरतों का सामान सिर पर उठाकर लाना पड़ता है। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पालकियों का सहारा लेना पड़ता है, जो बहुत कठिन है। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले दो दशकों से इस सड़क के निर्माण के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी है।
सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी के प्रधान रूपलाल, उपप्रधान जगत राम शर्मा, कोठी पंचायत की वार्ड सदस्य लता देवी और महिला मंडल की अन्य सदस्यों ने भी इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण में देरी से ग्रामीणों का जीवन कठिन हो गया है। नाबार्ड योजना से इस सड़क को स्वीकृति मिली थी, लेकिन कार्य की गति धीमी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने कुछ माह पहले कवाल कोट से सिद्ध कोठी की ओर से सड़क का निर्माण शुरू किया था, लेकिन कुछ मीटर सड़क निकालने के बाद ठेकेदार ने काम बंद कर दिया। उधर, लोक निर्माण विभाग नेरचौक के सहायक अभियंता भूपेंद्र पाल ने बताया कि सड़क निर्माण में देरी का मुख्य कारण वन विभाग की एफसीए क्लीयरेंस का न मिलना है। क्लीयरेंस मिलते ही सड़क निर्माण कार्य को फिर से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें