फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सड़कों के किनारे फुटपाथ निर्माण से पैदल सफर होगा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

सरकाघाट सड़क पर लोक निर्माण विभाग ने शुरू की कवायद
एनएच पर स्थापित मुख्य बाजार में भी तलाशी जा रही हैं संभावनाएं

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर की मुख्य सड़कों पर पैदल चलने वालों की सुरक्षा के लिए जल्द ही फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने संभावनाओं का सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। राजमार्ग सरकाघाट सड़क पर पठानकोट चौक से ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन चौक तक सड़क के दोनों किनारों पर पैदल मार्ग बनाया जाएगा। इसी तरह, एनएच पर स्थित मुख्य बाजार में भी फुटपाथ निर्माण के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। शहरी क्षेत्र में बढ़ते यातायात के दबाव और पैदल चलने वालों की कठिनाइयों को देखते हुए दोनों विभागों ने योजना का प्रारूप तैयार कर लिया है। सरकाघाट सड़क पर प्रथम चरण में लगभग चार सौ मीटर लंबा फुटपाथ बनाया जाएगा। इसके लिए हाईवे की जर्जर नालियों को नए सिरे से दुरुस्त किया जाएगा। अनुमानित बजट 35 से 40 लाख रुपये है। यह प्रयास धरातल पर उतरने के बाद इस सड़क पर पैदल सफर करना सुरक्षित होगा। मुख्य बाजार में भी फुटपाथ निर्माण की कवायद शुरू हो गई है, जिससे आने वाले समय में पैदल चलने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। जोगिंद्रनगर शहर में बढ़ते यातायात के बीच पैदल चलना अब खतरे से खाली नहीं रहा है और आए दिन हादसे भी सामने आते रहे हैं।
विज्ञापन

बाक्स
सरकाघाट सड़क पर फुटपाथ निर्माण की संभावनाओं का सर्वेक्षण करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जर्जर नालियों का नया निर्माण किया जाएगा और फुटपाथ के लिए स्थान आरक्षित करने की तैयारी भी शुरू हो गई है। -जेपी नायक, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, डिविजन जोगिंद्रनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें