फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली आक्रोश रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंपा की अगुवाई में महासम्मेलन आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विस क्षेत्र जोगिंद्रनगर में नारी शक्ति और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए वीरवार को महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कर्तव्य के साथ अधिकारों की लड़ाई के लिए भी आगे आने का आह्वान किया। इस दौरान केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हुंकार भरते हुए उपमंडल की विभिन्न पंचायतों से पहुंची महिलाओं और पुरुषों ने सामूहिक तौर पर रोष व्यक्त किया। शहर में आक्रोश रैली भी निकाली।
विज्ञापन

अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने कहा कि केंद्र में पूर्व में सत्तासीन रही कांग्रेस सरकार ने एक समान विकास कार्यों को अधिमान दिया था। महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की थी, अब मोदी सरकार उन योजनाओं का नाम बदलकर झूठा श्रेय ले रही है। उन्होंने मनरेगा योजना के बदलाव पर भी आपत्ति जताई। इससे पहले कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, राकेश चौहान आदि ने कहा कि प्रदेश सरकार का तीन साल का कार्यकाल काबिले तारीफ रहा है। इस मौके पर कांग्रेस नेता तिलक राज शर्मा, हीरा पाल, गुरुशरण परमार, प्रेमनाथ, अजय ठाकुर और एपीएमसी के सदस्य प्यार चंद भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें