फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचारियों सूची जारी करें रामदेव : महेंद्र जोशी

Mon, 22 Feb 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल हिमाचल प्रदेश का राज्य स्तरीय जनरल हाऊस मंडी में आयोजित हुआ। बैठक से पहले सेवादल के कार्यकर्ताओं ने मंडी शहर में जनचेतना रैली निकाली।  सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक महेंद्र जोशी ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। गांधी भवन में हुई बैठक में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने  बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शहर के गांधी चौक से जनचेतना रैली का शुभारंभ किया गया। बस स्टैंड से होते हुए जनचेतना रैली वापस गांधी चौक पहुंची।

 इसके बाद जनरल हाउस में सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक महेंद्र जोशी ने कहा कि लोकसभा चुनावों के समय कालेधन पर डींगें हांकने वाली केंद्र सरकार अब काले धन पर क्यों चुप है। उन्होंने बाबा रामदेव पर भी हमला करते हुए कहा कि बाबा रामदेव की वो सूची कहां है? जिसका वह लोकसभा चुनावों के वक्त दावा करते थे। अब वह भ्रष्टाचारियों की सूची को क्यों जारी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस अवसर पर सेवादल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं हिमाचल प्रभारी सुशील पराशर, प्रदेश मुख्य संगठक अनुराग शर्मा, मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन चेतराम, सुंदरनगर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष टेक चंद डोगरा, प्रदेश महिला संगठक सरोज शर्मा, मंडी सेवादल प्रभारी केहर सिंह, मुख्य संगठक मंडी ओम प्रकाश, सुंदरनगर के प्रभारी करतार जम्वाल, सुंदरनगर के मुख्य संगठक संतराम धीमान सहित प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सभी जिला के मुख्य संगठक, महिला संगठक व ब्लाक संगठक बैठक में उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें