फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रहे बकस्दा तू किते हुए कसूर दात्या’ से भाव विभोर हुए श्रद्धालु

Mon, 22 Feb 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 रविनगर में रविदास जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक संध्या के दूसरे दिन सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप सुंदरनगर और नव ज्योति कला मंच के कलाकारों ने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर गायकों ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।  
रविदास सभा के सचिव जय कुमार और सहसचिव देवेंद्र कुमार ने कहा कि कला मंच के कलाकारों ने सांस्कृतिक संध्या का आगाज किया। कला मचं के दीपक, विशाल, विनय कांत, अपूर्व घोष और कर्ण ने स्वरचित भजन पेश कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन


 सुंदरनगर के लोक गायक संजय संधू ने रविदास के भजनों को प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। उन्होंने रहे बकस्दा तू किते हुए कसूर दात्या, बधाईयां माता कलसा ले बधाईयां; पैहले गुरु रविदास नू त्यावां जदो बी कोई कम करना 'गुरु रविदास जे धरती ते आंदा ने अज दा समाज सानू कदी अपनौंदा भजनों को गाकर कलाकारों ने श्रद्धालुओं को निहाल कर दिया।

रविदास जयंती समारोह के दौरान सोमवार को रविनगर के बुजुर्गों एवं विभिन्न धार्मिक संस्थाओं से आए लोगों द्वारा झंडा रस्म अदा की। वहीं, ऐतिहासिक गुय झल्ला बाबा मंदिर में भी झंडा रस्म अदा हुई। इस दौरान साध संगत द्वारा शब्द कीर्तन भी किया। दोपहर को मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया। तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले विजेताओं को सभा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर सभा द्वारा बाबा साहब अंबेडकर, गुरुवाणी, गुटका सहित अन्य धार्मिक किताबों के स्टाल भी लगाए गए। इस अवसर पर रविदास पंचायत कमेटी के प्रधान इंद्रपाल, सचिव जय कुमार, देवेंद्र कुमार, नवीन कुमार, विजय कुमार, ओम चंद, जगेश्वर, व्यासा देवी, पुन्नी देवी, मीना कुमार, भूपेंद्र पाल, नरेश कुमार, अमित कुमार, राज कुमार, संजय,कमल राज, प्रशांत घोष, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम शर्मा, पूर्वाध्यक्ष पुष्पा राज, उपाध्यक्ष विशाल, पार्षद बंशी लाल, नेहा, गुरू गोविंद सिंह और सुखमणी साहिब सभा पड्डल के सदस्य, कबीर सभा, नामधारी सभा, नागरिक अधिकार मंच से हरमीत बिट्टू, रविदास सभा खलियार, कोट बग्गी से शेर सिंह, सकरोहा से भगत राम,वाल्मिकी और लवकुश सभा, कबीर सभा सहित अन्य सभाओं के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें