फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया संकल्प पत्र

Sat, 09 May 2026 05:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन, पार्किंग, पेयजल और ट्रैफिक सुधार पर रहेगा फोकस
विज्ञापन

करोड़ों रुपये से शहर में विकास को गति देने का किया दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने शहर में यातायात व्यवस्था, पार्किंग, पर्यटन, पेयजल, स्वच्छता और रोजगार को प्राथमिकता देने का दावा किया है। कांग्रेस ने मंडी शहर के विकास के लिए विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं को लागू करने का वादा किया है।
संकल्प पत्र में शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए पार्किंग और ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूत करने, विभिन्न वार्डों को जोड़ने के लिए सर्कुलर रोड और ग्रीन कैनोपी वॉक-वे (कम से कम 20 किलोमीटर) विकसित करने, इसके अलावा बस स्टैंड के नवीनीकरण के लिए करीब 25 करोड़ का प्रावधान, ओवरहेड ब्रिज और सब-वे निर्माण और चयनित स्थानों पर हाइड्रोलिक पार्किंग बनाने पर करीब पचास करोड़ खर्च करने का वादा किया है। वहीं, शहर के बीचोंबीच मजदूर चौक बनाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए करीब पांच करोड़ के प्रावधान के साथ, पर्यटन को बढ़ावा देने और शहर में पुस्तकालय, जिम, बच्चों के पार्क तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए वॉकिंग पाथ विकसित के लिए 100 करोड़ का प्रावधान का भी वादा किया है। महिलाओं और युवाओं के लिए निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र खोलने की बात भी संकल्प पत्र में शामिल है।
शहर में पेयजल आपूर्ति सुधारने, पुरानी बावड़ियों और जल स्रोतों के जीर्णोद्धार, पाइप लाइनों के नवीनीकरण और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का आश्वासन दिया गया है। वहीं घर-घर कूड़ा प्रबंधन को मजबूत करने और बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए भी कदम उठाने की बात कही गई है। प्रत्येक वार्ड में सोलर स्टेशन लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के भीतर रेहड़ी-फड़ी कारोबारियों के लिए उचित व्यवस्था, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने तथा बिजली और केबल तारों को भूमिगत करने का भी उल्लेख किया गया है। कांग्रेस ने दावा किया कि जनता के सहयोग से मंडी शहर का समग्र विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें