फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर में कांग्रेस को गृह मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। संविधान निर्माता बाबा डॉ. भीमराव आंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी के खिलाफ शनिवार को सुंदरनगर में ब्लॉक कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर रैली निकाली। पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीएसएल जलाशय से लेकर बस स्टैंड और बस स्टैंड से कंट्रोल गेट तक रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से देश की जनता से माफी मांगने की मांग की। सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार में गृह मंत्री अमित शाह ने डॉ. भीमराव आंबेडकर का लोकसभा में जो अपमान किया वह दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि बाबा भीमराव आंबेडकर सभी जातियों एवं धर्मों को एक समान मानते थे। इस महान शख्सियत का अपमान कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। सोहन लाल ठाकुर ने कहा, अमित शाह को जब तक गृह मंत्री पद से बर्खास्त नहीं किया जाता है तब तक संसद से सड़क तक लड़ाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें